फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बेकाबू स्विफ्ट कार ने बाइक सवार व राहगीर को रौंदा, एक की मौत

Wed, 15 Feb 2023 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने बाइक सवार व राहगीर को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

- हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार, पंडरवा किला गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। चपरतला मार्ग पर पंडरवा किला गांव के पास अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे जा रहे राहगीर को भी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी श्याम बिहारी (35) अपने साथी सरित (20) के साथ बाइक से घर की ओर जा रहा था। उनके आगे पंडरवा किला निवासी हसीब (20) जा रहा था। इसी बीच पिहानी की ओर से जा रही अनियंत्रित कार ने पंडरवा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद आगे चल रहे राहगीर को भी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम और सरित को अधिक चोट आने के कारण जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरित की मौत हो गई, जबकि श्याम को अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल वेणीमाधव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें