हरदोई। आजमगढ़ निवासी अमित कुमार गुप्ता जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वर्तमान पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को अंबेडकर नगर का एसपी बनाया गया है।
वर्ष 2013 में भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारी बने अमित कुमार वर्तमान में एसपी एसटीएफ के पद पर बनारस में तैनात हैं। इससे पूर्व वह बलरामपुर में भी तैनात रह चुके हैं। तेज तर्रार छवि के अमित कुमार एसटीएफ में रहते हुए सराहनीय सफलताएं अर्जित कर चुके हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार वह बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।