फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नवजात की मौत पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Sun, 23 Jul 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कालेज से संबद्ध महिला अस्पताल गेट पर शनिवार को नवजात का शव रखकर परिजनाें ने हंगामा काटा। परिजनों ने भर्ती और प्रसव के नाम पर 15-15 सौ रुपये लिए जाने के बाद भी देखरेख व चिकित्सा सेवा में लापरवाही के चलते नवजात की मौत का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक रात में जब वह वार्ड में नवजात को देखने गए तो वहां पर तैनात स्टॉफ ने अभद्रता की और देखने तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अरवल थाना के चाऊंपुर निवासी मोहित ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी राखी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे लेकर महिला अस्पताल पहुंचा। जहां सामान्य प्रसव कराया गया। पुत्र का जन्म हुआ। इसके वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने नजराना के रुप में 1500 रुपये ले लिए।
इसके बाद बच्चा कमज़ोर होने की बात बताई गई। उसे एसएनसीयू में भर्ती कराने को कहा गया। मोहित का आरोप है कि जब वह अपने बच्चे को लेकर एसएनएसयू वार्ड पहुंचा। जहां उससे फिर 1500 रुपये जमा कराए गए। रात में बच्चे की हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने न सिर्फ उसका मोबाइल छीन लिया बल्कि पुलिस से पकड़वाने की भी धमकी दी। इसी बीच बरती गई लापरवाही से रात के लगभग तीन बजे बच्चे की मौत हो गई।
इसके बाद मोहित अपने बच्चे के शव को लेकर बाहर निकला और इमरजेंसी गेट के पास शव रखकर हंगामा किया। प्रधानाचार्य डाॅ. आर्य देश दीपक तिवारी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें