पिहानी। कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी महिला ने सब स्टेशन कर्मियों पर गलत बिल संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की है। मिश्राना निवासी इंद्रावती पत्नी रामप्रकाश ने डीएम को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने 12 जनवरी को विद्युत बिल रुपये एक हजार जमा किया था। कुल 242 शेष रह गए थे। 11 फरवरी को 11424 रुपये का बिल प्राप्त हुआ। लेकिन इतनी बिजली का प्रयोग उसके जरिए नहीं किया गया था। अत वह सब स्टेशन गई और सुधार की मांग की। इस पर सब स्टेशन कर्मी तीन हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। रिश्वत न देने पर कर्मियों ने उसका कनेक्शन काट दिया है। महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)