पिहानी। पंडरवा किला गांव में नाबालिग बालिका के विवाह को लेकर जिला प्रोवेशन अधिकारी से शिकायत की गई है। गांव के ही हारून खां ने प्रोवेशन अधिकारी को भेजे गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि गांव की 15 वर्षीय बालिका के पिता व थाना टड़ियावां के मोहल्ला कन्नौजी सराय, कस्बा गोपामऊ निवासी युवक आपस में रिश्तेदार हैं। इसलिए युवक अक्सर गांव आता जाता रहता है। कुछ दिनों पहले युवक को घर वालों ने बालिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और दोनों का विवाह करा दिया। आरोप है कि नाबालिग से शादी कर आरोपी युवक उसके साथ गलत कार्य कर रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई किए जाने की मांग की है। (संवाद)