फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंधक बना कर खेत का जबरन करा लिया बैनामा !

Wed, 01 Mar 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप : बंधक बनाकर खेत का जबरन कराया बैनामा
विज्ञापन

- ससुर के साथ की गई जालसाजी की बहू ने लिखाई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एक बुजुर्ग अपनी बहन के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। वहां कुछ लोगों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और धमकाते हुए उसके खेत का बैनामा करा लिया। मामले में उसकी बहू ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिलग्राम कोतवाली के आलमपुर मजरा सदरपुर निवासी ओमकार की पत्नी मंजू ने कोतवाली देहात में भीठा महासिंह निवासी चार लोगों पर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसके ससुर ईश्वरी प्रसाद अपनी बहन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए भीठा महासिंह गए थे। जहां विजय पाल, सुनील, गोपीचंद्र और छोटू ने उन्हें कमरे में बंधक बना लिया। कई दिनों तक बंधक रहने के दौरान ससुर को तमंचे दिखाते हुए धमकाया। पिछले साल मई में उनसे खेत का बैनामा करा लिया। छह फरवरी को ईश्वरी प्रसाद किसी तरह रात के अंधेरे में वहां से भाग कर घर आए और सारी बात बताई।
विज्ञापन

मंजू का कहना है कि वह पुलिस के पास गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने डीएम को अर्जी दी, इस पर मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें