संडीला। कस्बा के आईआर इंटर काॅलेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर काॅलेज खसरॉल के प्रधानचार्य राम सुजान मिश्रा एवं राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल्स का निरीक्षण किया गया। कार्बनडाई ऑक्साइड को इंक में बदलने वाला मॉडल बनाकर अक्षत व अजय सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेफ्टी आई का मॉडल बनाकर देवांश सक्सेना द्वितीय स्थान पर रहे जबकि सौर सिंचाई का मॉडल बनाकर मेहविश तृतीय स्थान पर रहे। विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय शुक्ल, आशीष सिंह, विकास, सत्येंद्र, रॉबिन्स गुप्ता, मोहम्मद निहाल, जिज्ञासा गुप्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।