हरदोई/माधवगंज। माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एडेड विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षक चयन प्रक्रिया में किए गए बदलाव का विरोध करे रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष सुधीर गंगवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 में सेवा सुरक्षा विषयक धाराएं न होने से शिक्षकों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के बैनर तले शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध किया। संघ के जिलाध्यक्ष विधान चंद्र द्विवेदी ने बताया कि चयन सेवा नियमावली में संशोधन किया जाए।
माधौगंज। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने मांग कि उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 में सेवा सुरक्षा की धाराएं 12, 18 व 21 को जोड़ा जाए। श्री नरपति सिंह इंटर कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज भिठाई के शिक्षकों ने विरोध जताया। जिसमें भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।