कोतवाली के गांव जखैरा में मंगलवार को किसान की हत्या कर शव नलकूप पर डाल दिया। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली के गांव जखैरा निवासी 40 वर्षीय ललित कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम निवास शर्मा किसान थे। वह हर रोज दिन में अपने नलकूप पर ही जाते थे। ललित शर्मा शराब पीने के आदी थे। मंगलवार को वह अपने खेत पर लगे नलकूप पर गए थे। शाम को उनका भाई पिंटा खेत पर पहुंचा तो भाई का शव चारपाई पर पड़ा था। पिंटा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। ललित के मुंह और नाक से खून बह रहा था इससे आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि ललित शराब पीने का आदी थी। पूछताछ में पता चला है कि उसने मंगलवार को भी शराब का सेवन कर रखा था। हत्या की जांच की जा रही है। इसमें किसी करीबी का हाथ लग रहा है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
ललित शर्मा के पिता रामनिवास शर्मा की भी दो साल पहले हत्या हुई थी। तब ललित शर्मा का भाई पिंटा अपने पिता हत्या में जेल जा गया था। करीब छह माह पहले ही वह जमानत पर क्टकर आया है।