सवायजपुर। फार्मर रजिस्ट्री की एसडीएम मयंक कुंडू ने सोमवार को समीक्षा की। लापरवाही पर दो लेखपालों को कारण बताओ नोटिस दी। बताया कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर में पीएम किसान के लाभार्थियों समेत सभी भूमिधर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जा रही है। कई ग्राम पंचायत स्तर पर काम में लापरवाही बरती जा रही है। एसडीएम ने लेखपालों से नाराजगी जाहिर की और कार्य में सुधार के निर्देश दिए। लापरवाही पर परचौली के लेखपाल तुषार कुमार, अर्जुनपुर के लेखपाल श्यामवीर सिंह प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। (संवाद)