फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर रजिस्ट्रार राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि, राजस्व निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। जिलाधिकारी ने मंगलवार को तहसील और ब्लॉक कार्यालय का जायजा लिया। कुम्हारी कला के आवंटियों को कब्जा देने में देरी और गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कब्जा देने में देरी व लापरवाही पर रजिस्ट्रार राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि और लापरवाही व गैरहाजिरी पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। पांच साल से पुराने वाद लंबित होने पर तहसीलदार से नाराजगी जाहिर की।

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील शाहाबाद में एक-एक पटल और अनुभाग की व्यवस्थाओं को देखा। निर्माणाधीन पानी की टंकी का काम जल्द पूरा करने के निर्देश अवर अभियंता को दिए।
विज्ञापन


निर्माणाधीन तहसीलदार चैंबर का काम गुणवत्तापरक कराने को कहा। भूलेख अनुभाग देखा और यहां पर कुम्हारी कला के आवंटियों को कब्जा न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कब्जा देरी पर उन्होंने आरआरके उत्तम कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि और लापरवाही व गैरहाजिरी पर आरके गिरीश कुमार पांडेय को निलंबित करने के निर्देश दिए।

कहा कि कृषि, कुम्हारी कला आवंटन में अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करें। आवास आवंटन रजिस्टर नियमित अपडेट कराए जाएं। अभिलेखागार में कई गांवों के अभिलेख भी देखे।

नजारत में एक कक्ष में स्थाई कंट्रोलरूम बनवाया जाए। संग्रह अनुभाग के सभी पटल पर कंप्यूटर लगवाए जाएं। तहसीलदार को निर्देश दिए कि पांच साल पुराने वादों को जल्द निपटाएं।एसडीएम दीक्षा जोशी, एसडीएम न्यायिक गरिमा सिंह, तहसीलदार अजय कुमार व नायब तहसीलदार संतोष कुमार मौजूद रहे।

इसके बाद ब्लॉक कार्यालय का जायजा लिया। यहां पर बाबू जी कल्याण सिंह प्रतीक्षालय, ब्लॉक प्रमुख कक्ष व बीडीओ कक्ष की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, बीडीओ काजल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें