फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खबर का असर - महिला सीएमएस पर हुई बड़ी कार्रवाई

Wed, 01 Mar 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सीएमएस पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था की गूंज शासन तक पहुंची
- गड़बड़ियों को लेकर पूर्व में मेडिल कॉलेज प्रधानाचार्य ने भी लिखा था पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं के साथ हो रही अवैध वसूली का मामला राजधानी तक पहुंच गया। खबर छपते ही जिम्मेदारों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सीएमएस का तबादला रामपुर जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद कर दिया है।
अमर उजाला ने जिला महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर तीमारदारों की परेशानी की खबर मंगलवार को प्रकाशित की। यह खबर सुबह से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। यहीं नहीं खबर के माध्यम से अव्यवस्थाओं की गूंज लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों तक पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल प्रभाव से विशेष सचिव स्वास्थ्य डा. मन्नान अख्तर ने सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी को वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर रामपुर जिला चिकित्सालय स्थानांतरित किए जाने का पत्र जारी कर दिया। इसके साथ ही उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण कर शासन को अवगत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी सीएमएस की पाई गई थी कमी
जिला महिला अस्पताल में इससे पहले भी सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी की लापरवाही कई बार प्रकाश में आई थी। इसमें मेडिकल कॉलेज में तैनात रही प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने भी सीएमएस को लेकर शासन को पत्र भेजा था। इसके बाद से ही सीएमएस और प्रधानाचार्य के बीच मनमुटाव पैदा हो गया था। इस पत्र पर भी शासन में कार्रवाई होने की चर्चा पहले कई बार हो चुुुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें