फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध कथा में हंगामा करने वालों पर हो कार्रवाई : यशवंत राव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के शाहपुर मुगल गांव में बुद्ध कथा के दौरान बवाल के आरोपियों गिरफ्तारी न होने से रिपब्लिकन पार्टी ने सख्त तेवर दिखाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाबा साहब आंबेडकर के परपोते यशवंत राव भीमराव आंबडेकर ने रविवार रात शाहपुर मुगल पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया। देर रात उन्होंने डीएम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

आठ जून को शाहपुर मुगल में बुद्ध कथा के दौरान बवाल हो गया था। गांव के ही कुछ लोगों का आरोप था कि कथा वाचक सनातन धर्म मानने वालों के लिए अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। इस पर विरोध जताने पर बवाल हुआ, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि बुद्धकथा को लेकर गांव के नौ लोगों ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। उक्त मामले को लेकर शाहपुर मुगल में रविवार रात पहुंचे यशवंत राव भीमराव आंबेडकर ने कहा कि बताया गया है कि मामले में सही कार्रवाई नहीं हुई है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मामले का मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। जरूरत पड़ी तो उससे आगे और ऊपर भी बात की जाएगी। देर रात उन्होंने डीएम एमपी सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। उनके साथ बुद्ध सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश रावलिया, सेवानिवृत्त आयकर कमिश्नर रामसमुच, डा. भीमराव आंबेडकर युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीकांत गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें