फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ अपात्रों को आवास देने पर संडीला एडीओ पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जांच के दौरान अपात्र परिवारों को पात्र बताकर आवास दिलाने के मामले में संडीला के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पर कार्रवाई तय है। आठ अपात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की जांच में पुष्टि हुई है। जांच और योजना में गड़बड़ी पर सीडीओ ने पंचायतीराज विभाग के निदेशक को सहायक विकास अधिकारी पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को एक अदद आवास आवंटित कर लाभान्वित किया जा रहा है। पंचायत स्तर से प्राप्त प्रस्ताव की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी को सेक्टर अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने पंचायतीराज विभाग के निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा है कि विकास खंड संडीला के नरायनपुर सुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सेक्टर अधिकारी के रूप में जांच के दौरान सहायक विकास अधिकारी को अपात्र परिवार न मिलने की रिपोर्ट दी गई थी।
सहायक विकास अधिकारी अखिलेश कुमार की रिपोर्ट के आधार पर आठ अपात्र परिवारों को भी आवास योजना का लाभ दिया गया। कहा है कि अपात्रों को आवास दिए जाने के प्रकरण की शिकायत भारतीय किसान यूनियन अवध के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने शिकायत की थी। शिकायत पर मंडलीय संयुक्त विकास आयुक्त ने भी जांच की थी। जांच में आठ अपात्र परिवार पाए गए। अपात्रों को लाभान्वित कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी दोषी पाए गए हैं। सीडीओ ने पंचायतीराज विभाग के निदेशक के साथ ही ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त को भी इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें