हरदोई। कौशांबी की घटना में चकबंदी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के बाद विभाग के लापरवाह अफसरों पर शासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। चकबंदी विभाग के आयुक्त ने गुुरुवार को यहां तैनात एक चकबंदी अधिकारी (सीओ) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई व एक सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) को निलंबित कर दिया है।
चकबंदी विभाग के आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने विभाग में तैनात एसीओ गजराज को काम में लापरवाही के चलते निलंबित किया है, निलंबन के साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। सीओ प्रेम प्रकाश भारती के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
यहां के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का कामकाज देख रहे उन्नाव के एसओसी सुरेश सागर ने बताया कि कार्रवाई की जानकारी मिली है। सीओ प्रेमप्रकाश भारती के विरुद्ध उनके पूर्व के जनपद में तैनाती के दौरान गड़बड़ी पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद