अध्यक्ष चुने गए अचल सिंह को बधाई देते एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत एसोसिएशन
- फोटो : अध्यक्ष चुने गए अचल सिंह को बधाई देते एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत एसोसिएशन
फोटो-22-अध्यक्ष चुने गए अचल सिंह को बधाई देते एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत एसोसिएशन
हरदोई। जीएसटी बार एसोसिएशन की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को शहर के डीएम चौराहा पर स्थित एक लॉन में हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जीएसटी के वरिष्ठतम अधिवक्ता उमेश चंद्र गुप्ता की निगरानी में हुए नए कार्यकारिणी के गठन में अचल सिंह को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सुनीत कुमार वाजपेयी को महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह अजय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राधा कृष्ण गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष और संजीव गुप्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दावा किया गया है कि कार्यकारिणी के गठन के दौरान जीएसटी में प्रैक्टिस करने वाले अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)