फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी के पैर में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। बाद में घेराबंदी कर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दिन में छह साल की बच्ची को गांव का ही विनोद बाबा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ले गया था। यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला था। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने विनोद बाबा को गांव के ही एक खेत से गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी केसी गोस्वामी के मुताबिक सांडी थाने के दो पुलिस कर्मी बाइक से विनोद बाबा को मेडिकल के लिए सीएचसी सांडी ले जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे रास्ते में आरोपी ने पुलिस कर्मियों से लघुशंका जाने की बात कही। इसी बहाने विनोद बाबा पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक, सीओ और एसपी को दी गई। ए सपी के निर्देश पर चार अलग अलग टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गईं। लगभग ढाई घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को खुटेहना नहर पुल के पास घेर लिया। विनोद ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने भी फायर किया। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके कारण वह मौके पर गिर गया और पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
मौके से एक तमंचा, दो खोखा भी बरामद हुए। दुष्कर्म के आरोपी को घायल होने के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ का पता चलने पर एसपी केसी गोस्वामी ने घटनास्थल का जायजा लिया और फिर जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी से पूछताछ की।


एसपी केसी गोस्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल के लिए ले जाते समय विनोद बाबा के पास कोई शस्त्र नहीं था। ढाई घंटे तक वह इधर-उधर घूमता रहा और इस दौरान किसी न किसी मददगार से उसकी मुलाकात भी हुई। इसी दौरान उसे तमंचा मिल गया. जिससे उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। एसपी ने बताया कि आरोपी के मददगार की तलाश कराई जाएगी। इसके अलावा जिन पुलिस कर्मियों को चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार हुआ था, उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत भी एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें