फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने पुलिस को पीड़िता की बहन के देवर समेत तीन लोगों पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 29 वर्षीय युवती ने सीएजेएम के न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि विपक्षी रेहान उसकी बहन का देवर है। इसके चलते वह व रेहान एक दूसरे के घर आते जाते थे। इसी दौरान रेहान ने उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान रेहान ने उसे निकाह करने का लालच दिया, जिस पर उसने मना कर दिया। इस पर उसकी गांव के गुडडू व जावेद अली ने भी उससे कहा कि रेहान से शादी कर लो, आराम से रहोगी। वह इनके बहकावे में आ गई और इस दौरान रेहान ने कई बार उससे उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक सम्बंध बनाए। गत 15 जनवरी 2023 को रेहान उसके घर पर आया और रात भर रूक कर उससे शारीरिक सम्बंध बनाए। शादी के लिए कहने पर इनकार करने लगा। युवती के मुताबिक वह कोतवाली गई जहां पर उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। मजबूरन न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें