फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीमारी ठीक करने और पैसे देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुरसा थाना के ओदरा पचलाई गांव निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि गांव में ही राजा पास्टर और शिवनंदन पास्टर मिशनरी का स्कूल अवैध तरीके से चला रहे हैं। ये लोग झाड़-फूंक के माध्यम से बीमारी ठीक करने का दावा करते हैं। आरोप है कि उसके पुत्र सौरभ को ब्रेन ट्यूमर है। इसी सिलसिले में वह पुत्र सौरभ को लेकर इनसे मिला। कई महीने इलाज के बाद भी जब बीमारी ठीक नहीं हुई तो उनसे बात की गई।
युवक का आरोप है कि इन लोगों ने कहा कि धर्म परिवर्तन पूरे परिवार के साथ कर लो एक लाख रुपया भी देंगे और बीमारी भी ठीक कर देंगे। युवक का आरोप है कि इन लोगों ने पांच हजार रुपये दिए और उसके पुत्र को जबरिया क्रॉस पहना दिया। युवक का कहना है कि जब उसने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो इन लोगों ने धमकियां देना शुरू कर दिया है। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें