हरदोई जिले के टडियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने किसी बात पर महिला की पिटाई करते हुए उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे महिला घायल हो गई। ग्राम कोटरा निवासी सुशील की पत्नी सुशीला ने गांव के रहने वाले अनुराग और सत्यपाल पर मारपीट करते हुए छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप लगाया कि गांव के दोनों युवक 10 फरवरी की सुबह उसके छत पर चढ़ गए। उसी बीच दोनों युवकों ने बेवजह किसी बात पर उसकी पिटाई कर दी। इतना नहीं उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने उसकी तहरीर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।