हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि परिवार के ही लालता ने उसकी बेटी को बहलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसकी फोटो खींचकर वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी एक साल से नाबालिग का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने गुपचुप ढंग से किशोरी से आर्य समाज मंदिर में शादी करली। किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को लालता किशोरी के घर पहुंच गया। उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। तब इसकी जानकारी किशोरी ने अपने पिता को दी। थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।