फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन के टूट पड़े तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। सदुल्लीपुर गांव में खेत पर टूटे पड़े तार के करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लोनार के सदुल्लीपुर गांव निवासी कोटेदार वीरे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता लंकुश (80) शुक्रवार सुबह खेत गए थे। श्यामा कुमार के खेत के पास बिजली का तार टूटा पड़ा था। तार की चपेट में आने पर वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। तहसीलदार मूसाराम थारू व पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें