फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांगरमऊ मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। संडीला कस्बे के बाबा हजाराबाग कालोनी निवासी प्रेमप्रकाश उर्फ पप्पू (40) पुत्र रामदयाल अधिवक्ता थे। वह गुरुवार शाम किसी कार्य से बाइक से बेंहदर गए थे। देर शाम वापस आते समय संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम रसूलपुर के निकट वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी और शव को सीएचसी संडीला भेज दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र ने बताया कि प्रेमप्रकाश वकालत के अलावा खेती भी करते थे। डेढ़ वर्ष पहले उनकी पत्नी कुसुमा की भी बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में चार पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें