संसारपुर में हाईवे के डिवाइड पर चढ़ी कार। संवाद
पसगवां (खीरी)। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम बाजिद नगर निवासी राजू (32) अपनी पत्नी गुड्डी (30) के साथ बाइक से दवा लेने शाहजहांपुर जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राम पनई चौराहे के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। घायल राजू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।