फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पालीमुकीमपुर के गांव बड़ेसरा निवासी एक युवक की ससुराल जाते समय रामघाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बडेसरा निवासी वीरेश (21) पुत्र जगदीश बृहस्पतिवार की शाम को बाइक द्वारा अपनी ससुराल गांव इसनपुर थाना गुन्नौर जिला संभल जा रहा था। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव सिलारी मोड़ पर नरोरा की तरफ से आ रहे टेंपो से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना रामघाट पुलिस ने घायल वीरेश को डिबाई के अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान वीरेश की मौत हो गई। थाना रामघाट पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर सोमना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई।
शंकरलाल (64) निवासी धनीपुर मंडी हाल निवासी छिनारा थाना पापड़ा पटियाला पंजाब ट्रेन से अलीगढ़ आ रहे थे। सोमना रेलवे स्टेशन पर अचानक ट्रेन से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। रेलवे कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें