फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
दिनेश का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जमनपुर निवासी युवक की सांड़ की टक्कर से मौत गई। युवक बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने गांव आ रहा था।
विज्ञापन

गांव जमनपुर निवासी दिनेश कुमार (28) वर्ष पुत्र प्रेमपाल सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार शाम को वह बाइक से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में खुर्जा के निकट सड़क पर घूम रहे सांड़ ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दिनेश की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह मिस्त्री सहित तमाम लोग गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। केपी सिंह मिस्त्री ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें