फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा डांडा निवासी रोहित श्रीवास्तव (25) पुत्र सोहन लाल शहर में नवीन गल्ला मंडी में आढ़ती का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को वह बेहटागोकुल गया था। देर रात वहां से वापस आते समय बेहटागोकुल थाने से करीब 500 मीटर दूर ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, रोहित की सांसें थम गईं। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें