फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अवैध तरीके से चलाते मिले एसी तो कहीं मीटर मिला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में गुरुवार से बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान से बिजली का चोरी से उपभोग करने वालों में खलबली मच गई। अभियान के दौरान कई उपभोक्ता अवैध तरीके से एसी चलाते मिले तो कई के मीटर ही बंद थे। मीटर बदलकर सभी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
बिजली विभाग की ओर से गुरुवार की अल सुबह अधिशासी अभियंता द्वितीय रवींद्र कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। ओवरलोड फीडरों पर जांच की गई, मगर सुबह आंधी-पानी और आपूर्ति बंद होने के कारण अभियान को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में अवर अभियंता आलोक कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के साथ आजाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह उपभोक्ताओं के यहां पर स्वीकृत लोड से अधिक का उपभोग होते मिला। अवैध तरीके से लोग एसी कूलर चलाते मिले। इस पर उनके मीटर के लोड बढ़ाए गए। वहीं पांच उपभोक्ताओं के मीटर खराब मिले। इस पर उनके मीटर बदलने का कार्य किया गया।
अवर अभियंता आलोक रावत ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें