हरदोई। आम आदमी पार्टी ने हरदोई जनपद की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
संडीला विधानसभा क्षेत्र से लखनऊ हाईकोर्ट की अधिवक्ता अंशू सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सदर विधान सभा क्षेत्र से सुशील कुमार पांडेय को ‘आप’ ने प्रत्याशी बनाया है। वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बालामऊ से राम प्रसाद प्रेमिल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। राम प्रसाद सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हैं। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से दीपक पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।(ब्यूरो)