हरपालपुर। तारों को आपस में जोड़ते समय अचानक बिजली आ जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पंचमपुरवा निवासी बड़े भाई छविराम के मुताबिक, मकान की ऊपरी मंजिल पर रविवार रात स्लैब पड़नी थी। रात में छत पर उजाला करने के लिए रोशनी की व्यवस्था की जा रही थी। इस दौरान बिजली नहीं आ रही थी। दोपहर के बाद श्यामू छत पर बल्ब लगाने के लिए दो तारों को आपस में जोड़ रहा था। अचानक बिजली आ गई। उसको करंट लग गया। झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।