फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मवेशी चोरी में एक युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। मवेशी चोरी कर काटने के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन

सहिजना पुल के पास शनिवार को दो मवेशियों के सिर पानी में उतराते मिले थे, जबकि एक मवेशी के अवशेष भी पास में पड़े मिले थे। गांव निवासी नरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी मामले में देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा के मजरा नरहा ताला निवासी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संतोष ने पुलिस को बताया है कि मवेशी पकड़कर जंगल में छोड़ने के नाम पर ग्रामीण भी सहयोग कर देते हैं। पकड़े गए मवेशियों में से कुछ को जंगल में छोड़ देते हैं और कुछ को काट दिया जाता है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि संतोष को जेल भेजा गया है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें