फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत

Sun, 23 Apr 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग रैसो स्थित धरम कांटे के पास आमने- सामने से दो बाइकों की भिड़त हो गई। इसमें एक बाइक सवार पर किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र में रैसो स्थित अग्रवाल धरमकांटे के सामने लखनऊ-हरदोई मुख्य मार्ग पर कटियामऊ निवासी दिलीप पुत्र राम नरेश अपने छोटे भाई सोलह वर्षीय निर्मल के साथ लखनऊ की ओर बाइक से जा रहा था। हरदोई की ओर जा रहे लखनऊ के हनुमानपुर अमौसी रोड निवासी अर्जुन यादव की बाइक से सामने से भिड़त हो गई। हनुमान बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। हादसे में निर्मल की घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें