फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 10 हजार की आबादी मोहल्ले में जलभराव से परेशान

Tue, 13 Feb 2024 02:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के पुराने मोहल्ले बाबा मंदिर से सटे नवविकसित कृष्ण नगरिया और लक्ष्मीपुरवा मोहल्ले में तकरीबन 10 हजार की आबादी घरों से निकलने वाले पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से परेशान है। इससे मोहल्ले में नालियां ओवरफ्लो हो रहीं और मार्गों व प्लॉटों में पानी भर रहा है। साथ ही यहां से गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हरदोई की सीमा में आने वाले क्षेत्रों में से कई मोहल्लों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसका खामियाजा मोहल्लावासी भुगत रहे हैं। लक्ष्मीपुरवा और कृष्ण नगरिया में भी यही हाल है। यहां पर करीब 700 घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों और नालों के माध्यम से बाहर नहीं जा पा रहा है। निकासी का पर्याप्त इंतजाम न होने से पानी सड़क और खाली प्लाटों में भर रहा है।
मोहल्ला कृष्ण नगरिया में मार्ग के दोनों ओर नाली नहीं बनी है। एक साइट में ही नाली बनी होने से पानी का निकास सही प्रकार से नहीं हो पा रहा है। पानी नाली से ओवरफ्लो होकर मार्ग पर भरने के साथ ही दूसरी ओर बहता है। इससे यह पानी प्लाटों में भर रहा है।
विज्ञापन




मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी राकेश कुमार ने बताया कि आबादी तो मार्ग के दोनों ओर है लेकिन, पानी निकासी के लिए मार्ग के एक ओर ही नाली बनी होने से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।

मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी शोभित गुप्ता ने बताया कि पानी से गंदगी के साथ ही मच्छर भी पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी रहती है।



प्लॉटों में पानी भरे होने की जानकारी है। पानी की निकासी के लिए वार्ड में काम भी कराए गए हैं लेकिन, बजट के अभाव में अभी कोई काम नहीं कराया जा पा रहा है। जल्द ही जलनिकासी के लिए कार्ययोजना तैयार कराकर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विनोद सिंह सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हरदोई।

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें