फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नमामि गंगे से राजघाट पर बनवाया जाएगा पक्का घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गंगा नदी में संभावित बाढ़ को देखते हुए शुक्रवार को मिश्रिख सांसद, बिलग्राम-मल्लावां विधायक ने कटान रोधी कराए गए कार्याें का जायजा लिया। ग्रामीणों और सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता से जानकारी ली। सिंचाई और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने रामगंगा नदी पर कराए गए कटान रोधी कार्यों को देखा।
विज्ञापन

गंगा नदी में सितंबर में बाढ़ संभावित रहती है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह आशू ने गंगा नदी के बाएं किनारे स्थित कटरी बिछुईया, कटरी छिबरामऊ, कटरी परसोला, गुलाबपुरवा से कटरी तेरवा कुल्ली तक कटान से बचाव के कटान रोधी कार्यों की ग्रामीणों और अधिशासी अभियंता एके गौतम से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी में काम कराए जाने के बाद से कटाव बंद हो गया। लोगों ने राजघाट पर पक्का घाट और बंधा निर्माण की मांग की। इस पर सांसद ने जानकारी दी कि घाट निर्माण के लिए डीएम की ओर से नमामि गंगे में प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
इधर, सिंचाई और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एचएन सिंह ने रामगंगा नदी के बाएं किनारे पर स्थित गांवों के बचाव के लिए कराए गए कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गर्रा नदी में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत करने के निर्देश अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम को दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गर्रा नदी में आई बाढ़ से सांडी गेज साइट पर नदी की ओर से नया उच्च जलस्तर अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें