फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

Thu, 05 Jul 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। सीएमओ ने बुधवार को पीएचसी का औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर सीएमओ ने फटकार भी लगाई। बुधवार की सुबह 11 बजे हरियावां पीएचसी पर सीएमओ पहुंचे। सीएमओ ने सबसे पहले ड्यूटी रजिस्टर चेक किया उसके बाद सभी डाक्टरों व कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीएचसी पर भर्ती दो महिलाओं व जन्में बच्चों के बारे में भी जानकारी लेते हुए दवा मिलने या न मिलने के बारे में पूंछा जिस पर उन्हें संतोषजनक जबाव मिला। उसके बाद वह औषधि वितरण कक्ष में पहुंचे यहंा मौजूद आरके तिवारी से दवा के बारें में जानकारी की और उचित सलाह भी दी। इसके बाद मलेरिया कक्ष में जाकर जांच के बारें में जानकारी ली यहां पर टीएलसी व डीएलसी की जांच न होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द ही जांच शुरू कराने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की फर्श व शौचालय का काम पूरा न होनेे पर उन्होंने नाराजगी जताई वहीं आस पास गंदगी देखकर पीएचसी प्रभारी डा. हर्षनरल्ला को भी फटकार लगाते हुए जल्द ही सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए। सहीं ढंग से निरीक्षण होने के बाद सभी डाक्टरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें