फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक परीक्षा से 174 का किनारा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 3092 परीक्षार्थियों में 174 ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि, परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई बवाल की सूचना नहीं मिली। राजकीय पालीटेक्निक के कई ट्रेडों के लिए 3092 आवेदकों ने आवेदन किया था। रविवार को अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिसमें रफी अहमद किदवई इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर 500 में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कालेज में 550 में 29, सनातन धर्म इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों में 350 में 12, आर आर इंटर कालेज में 500 में 27, बाल विहार में 600 में 21 और वेणी माधव कालेज में 592 में 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया था। पालीटेक्निक के अधिकारी भी परीक्षा केंद्र का दौरा करते रहे और शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें