फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव का तांडव देख दर्शक झूम उठे

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
गौसगंज। कसबे में रविवार को जागरण पार्टी द्वारा गाए गए भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमें, वहीं शिव तांडव नृत्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कछौना की तारा मार्केट में द्वितीय मां भगवती जागरण में दिल्ली व कानपुर की जागरण टीम ने रात भर भक्तों को भक्ति रस में बांधे रखा। इस मौके पर मां भगवती के विशाल दरबार, जिंदा सर्पों द्वारा शिव का तांडव नृत्य, बृज की होली के साथ मयूर नृत्य, काली जी का विकराल रूप, साई बाबा का विशेष कार्यक्रम चर्चा का विषय रहा। रात भर चले जागरण में कानपुर से आई कलाकार संगीता सिंह, बबलू सिंह आदि ने अपनी आवाज का जादू बिखरते हुए श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मां की ज्योति प्रज्वलन व गणेश आह्वान के साथ की गई। इस दौरान चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है, मां मुरादें पूरी कर दें हलवा बाटूंगी आदि भक्ति संगीतों का श्रोताओं ने भरपूर रसपान किया। इस मौके पर मनोज, उमा गुप्ता, जगदीश गुप्ता, विजय सिंह, गोलू सिंह, गोपाल मिश्र, वारिस मियां, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, देवेश, किशन और क्रांतिवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें