फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर एक फैक्ट्री के पास बुधवार की देर रात भरत खेड़ा निवासी विनोद (30) पुत्र परसादी का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के पिता परसादी ने बताया कि उसके पुत्र की ससुराल नरायनपुर थाना अतरौली में है। उसकी पत्नी मायके में ही रहती है। जिसका विवाद लखनऊ कोर्ट में चल रहा है। बताया कि वह लखनऊ तारीख करने गया था। जहां से वापस आया था। बताया कि चार माह पूर्व ससुरालियों ने उसके पुत्र को मारापीटा भी था। उसने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि उसके पास एक शराब का पौवा मिला था। उसकी मौत शायद सड़क हादसे में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें