फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत

Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में पोल पर चढ़ कर काम रहे युवक की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम भूपति नगला निवासी अरविंद कुमार (35) पुत्र महेश बुधवार की सुबह विद्युत पोल पर चढ़ कर बिजली ठीक कर रहा था। अचानक बिजली आ जाने से वह करंट से झुलस गया और पोल से नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। उसके चचेरे भाई विजय कुमार ने बताया कि वह अक्सर सवायजपुर उपकेंद्र से शट डाउन लेने के उपरांत बिजली का काम करता था। उसने सुबह पावर हाउस से शट डाउन ले रखा था। इसके बाद भी अचानक आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे वह उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें