हरदोई। पेशी पर लाए गए बंदी ने पुलिस कर्मी को धक्का देकर भागने का प्रयास किया, जिसे लोगों ने धर दबोचा और शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
मंगलवार को पेशी पर आए बंदी शबाब उर्फ शंभू पुत्र सट्टे मिया निवासी मेहनताना संडीला ने पेशी के बाद सिपाही शीतला बक्श के साथ वापस हवालात में जाते समय सिपाही को धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। इससे सिपाही गिर पड़ा। सिपाही ने शोर मचा दिया। इस पर अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर धर दबोचा। घटना की सूचना शहर कोतवाली को दी गई। शहर कोतवाल वीके मिश्र मौके पर पहुंचे और हिरासत में ले लिया। घटना से कचहरी में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी जिला कारागार में जान लेवा हमले के आरोप मेें वर्ष 13 से निरुद्ध था। वह पेशी पर लाया गया था। बताया कि बंदी के विरुद्ध हवालात से भागने का प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।