हरदोई। मत्स्य निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डा. राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने को हमें लोस चुनावों में भी विस चुनावों जैसा प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा सीटों पर सपा का परचम फहराना है। इसके लिए सभी लोग एकजुटता के साथ गांव गांव गली गली भ्रमण कर आम जनता के हितों के लिए हर स्तर पर कार्य करें। अपने पैतृक गांव मझरेता आए राज्यमंत्री ने गांव जाने से पहले शहर में रुक कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोस चुनावों के लिए उत्साह जगाते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री की कुर्सी पर सपा मुखिया बैठेंगे, तभी देश के किसान और नौजवान खुशहाल होंगे, क्योंकि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सबसे ज्यादा किसानोें, नौजवानों एवं गरीबों के हितों के लिए कार्य करती है। बैठक करने के बाद डा. कश्यप ने गरीबों के बीच पहुंच कर उन्हें कंबल वितरित किए।