फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग की गुमटी में घुसा ट्रक

Sun, 05 Jan 2014 05:46 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर आलू भरा ट्रक गुमटी में घुस गया। इससे बिल्हौर कटरा मार्ग छह घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह चार बजे रेलवे क्रासिंग 66 वी को ओवरटेक कर क्रास करने के प्रयास में आलू का ट्रक गुमटी में जा घुसा। इसके पीछे दूसरा ट्रक भी दूसरे ट्रक से टकरा गया। इससे रेलवे क्रासिंग क्षतिग्रस्त हो गई और मार्ग जाम हो गया। वहीं रेलवे ट्रैक पर भी यातायात प्रभावित हुआ। राजमार्ग जाम होने से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। छह घंटे के बाद यातायात बहाल हो सका। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेन मांगकर ट्रक को हटवाया। वहीं रेलवे ट्रैक के बाबत एसएस सफीपुर हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने बताया कि जाम के समय किसी भी ट्रेन के आने का समय नहीं था। इस कारण रेलवे यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें