माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम रूदामऊ निवासी विजयपाल का पुत्र शीलू (15) गुरुवार की देर शाम घर में बन रहे जीने के पास से मलबा हटा रहा था। अचानक जीने की नवनिर्मित दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी। इससे वह मलबे में दब गया। परिजन उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शीलू मां फूलवती सरस्वती इंटर कालेज माधौगंज का छात्र था।