हरदोई। वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में 11 मई को घंटाघर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 40 नवदंपति वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
रविवार को गांधी भवन में वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश बाजपेयी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए वर वधुओं के इंटरव्यू लिए गए। इस दौरान अभिलेखों की जांच पड़ताल कर 40 जोड़ों को टोके न जारी किए गए। बाजपेयी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सईदुज्जमा होंगे। बैठक में ट्रस्ट के सचिव अतुलकांत द्विवेदी, केयर टेकर जेपी श्रीवास्तव, फखरूल इस्लाम, अविनाश चंद्र गुप्ता, पूर्णिमा मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, करुणा शंकर द्विवेदी, विमलेश तिवारी, पीके वर्मा, कुसुम जौहरी और सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।