फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल से कुचल कर बालक की मौत

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। बिलग्राम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेल रहे एक बालक की मार्शल से कुचल कर मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलग्राम थाना क्षेत्र के कुचुलुपुर निवासी भैयालाल का पांच वर्षीय नाती वीरू पुत्र मनीष निवासी रऊरा सांडी मंगलवार को गांव मेें सड़क किनारे खेले रहा था। करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार मार्शल ने उसको कुचलती हुई निकल गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वीरू भाई दूज पर अपनी मां के साथ आया था। तभी से वह यहां पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें