फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिर कर शिलांग के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालापुरवा फाटक के निकट अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मंगलवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेघालय के खरमुजई मलिकी दहति शिलांग निवासी इपडान (32) पुत्र बोकलैंग के दोस्त भास्कर मंडल का छोटा भाई अमित मंडल मानसिक रूप से बीमार है। कुछ दिन पहले अमित लापता हो गया था। अमित के शाहजहांपुर में होने की सूचना मिली थी। इस पर भास्कर मंडल, इपडान और अविनाश शाहजहांपुर गए थे। वहां अमित मंडल के मिल जाने पर चारों मंगलवार को अवध आसाम एक्सप्रेस से वापस घर जा रहे थे। ट्रेन में भास्कर, अविनाश और अमित सो गए। मंगलवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालापुरवा के निकट इपडान ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से क्षतिग्रस्त मोबाइल मिला। पुलिस ने किसी तरह फोन मिलाया तो भास्कर से बात हुई। संडीला में भास्कर, अविनाश और अमित ट्रेन से उतरकर देर रात हरदोई पहुंचे और देहात कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। भास्कर मंडल ने बताया कि इपडान चार भाइयों में छोटा था और वह गांव में ही परिवार के साथ व्यापार करता था। घटना की सूचना पर इपडान का भाई नेपडान भी बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें