हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फूल बेहटा गांव निवासी अनिल (38) पुत्र चेतराम गुरुवार की सुबह खेत पर गया था। वहां से शाम को लौटते समय उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टर ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने घटना के विषय में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। युवक के परिवार में एक पुत्र गोग्गा और दो पुत्रियां है व पत्नी अनारकली है। शहर कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि अस्पताल से मेमो के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो