फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 88 युवा नौकरी के लिए चयनित

Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार पाने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 88 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। 10 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए गए।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा टड़ियावां विकास खंड परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। मेला में पंजीकरण कराने वाले युवक-युवतियों के अभिलेखों के परीक्षण के बाद संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने काउंसलिंग की। 88 में से 10 को ऑफर लेटर भी दिए गए।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला और हरदोई आईटीआई के प्रधानाचार्य रोहित कुमार श्रीवास्तव ने मेले का शुभारंभ किया। फोरमैन आदिल रिजवी, वरिष्ठ सहायक अतिनेश अग्निहोत्री, आलोक सिंह, प्रताप विक्रम सिंह, जिला कौशल प्रबंधक अरविंद सिंह गौर, इमरान अली सहित युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें