फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भंडार केंद्र में दवा वितरण के नाम पर 85 लाख का घोटाला

Thu, 01 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

फोटो- 01 से 05 तक - सीएमएसडी का भवन।
- जांच टीम ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी
- डीएम कर सकते हैं जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई
अनुभव अवस्थी
हरदोई। जनपद में लाख कोशिश करने के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। जहां केंद्रीय औषधि भंडार (सीएमएसडी) में दवा वितरण के नाम पर 85 लाख से अधिक का घोटाला सामने आया है। जांच टीम ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। अब भंडार केंद्र के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
जिलाधिकारी ने पिछले शनिवार को केंद्रीय औषध भंडार का निरीक्षण किया था। जहां पर उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका होने पर तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया था। टीम की अभी तक की जांच रिपोर्ट में 85 लाख से एक करोड़ तक का घोटाला होने का मामला सामने आ रहा है। इसकी रिपोर्ट भी डीएम को सौंप दी गई है। अब डीएम इस पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। जांच अधिकारी एवं एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला का कहना है कि जांच में बड़ी गड़बडी पाई गई है। रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई डीएम करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे हुई धांधली
जांच रिपोर्ट में सामने आया कि भंडार केंद्र से दवाएं भेजने के नाम पर धांधली हो रही थी। यदि कहीं 50 इंजेक्शन भेजे जाने हैं तो वहां 40 भेजने का काम होता रहा है। वहीं पर्चा 50 इंजेक्शन भेजने का बनता रहा है। इसी प्रकार यदि दवाइयों के 100 पत्ते भेजे जाने हैं तो वहां 80 पत्ते भेजने का काम होता था। इसी प्रकार से जांच रिपोर्ट में दवा वितरण के नाम पर जमकर धांधली सामने आई है।
-
फोटो
बाहर की दवाएं लिख रहे डॉक्टर, मरीज हो रहे परेशान
हरदोई। जिले में जहां एक ओर दवाओं की जमकर कालाबाजारी हो रही है, वहीं मेडिकल कॉलेज में दवाओं की कमी के चलते मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर पर मोटी रकम देकर दवा खरीदनी पड़ रही है।
मरीजों की मानें तो डॉक्टरों के अलग-अलग मेडिकल स्टोर बंधे हुए हैं। जहां से उनको कमीशन मिल रहा है। इसके पीछे जो भी दवा डॉक्टर लिख रहे हैं, वह उनके निर्धारित मेडिकल स्टोर पर ही उपलब्ध होगी। अन्य मेडिकल स्टोर पर दवा नहीं मिलती।
विज्ञापन

-
मरीजों की जुबानी, अस्पताल की खुली पोल
जिला अस्पताल में दवा लेने आए टड़ियावां के बड़ा तालाब निवासी रमाकांत ने बताया कि वह डॉक्टर से परामर्श लेने गए तो उन्हें दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर का नाम भी बता दिया गया। जब वे दूसरे मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो कहा कि उनकी दवा उनके पास नहीं है। डॉक्टर ने जो मेडिकल स्टोर का नाम बताया होगा वहीं पर दवा मिलेगी। टड़ियावां थाना के ही महुआ चाचर निवासी राहुल अवस्थी ने बताया कि वे पेट दर्द से परेशान हैं डॉक्टर से परामर्श लिया तो उन्हें सात प्रकार की दवाएं लिखीं। इसमें जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर सिर्फ दो ही प्रकार की दवाएं मिलीं। अन्य दवाओं को मेडिकल स्टोर से लेने की सलाह दी गई।
वर्जन
दवाओं की कमी के बारे में विवरण मांगा गया। फिलहाल दवा कम नहीं होने दी जाएगी। मरीज को सभी प्रकार की दवाएं दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ जेके वर्मा, कार्यवाहक, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें