भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के कोयली गांव निवासी मुलायम का बेटा कल्लू (5) शनिवार सुबह अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह घर से कुछ दूर लगे पोल के पास पहुंच गया। उसने पोल के पास लगे सपोर्ट वायर को छुआ तो करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने पर कल्लू गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता मुलायम ने बताया कि कल्लू चार बेटों में दूसरे नंबर का था। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सपोर्ट वायर में करंट उतर चुका है। सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।